छपरा सदर अस्पताल में चिकित्सकों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट ; पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीओ

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल के डीएचएस कार्यालय में चिकित्सकों के बीच आज संध्या जमकर मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों का एक शिष्ट मंडल सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा से बायोमेट्रिक हाजिरी के तहत पेमेंट की बात करने के लिए डीएचएस कार्यालय पहुंचे थे. जहां पर एनसीडीओ चिकित्सक व कैंसर तथा डेंटल के डॉक्टर भी सिविल सर्जन से बातचीत के लिए पहले से मौजूद थे. तभी सदर अस्पताल के चिकित्सकों का एक शिष्टमंडल वहां पहुंचा और एनसीडीओ से बैठने को लेकर कुछ विवाद हुआ. तत्पश्चात उनके बीच अमर्यादित भासा के प्रयोग किए जाने पर मामला ज्यादा तूल पकड़ा और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई. फिर देखते ही देखते चिकित्सकों के बीच जमकर मारपीट हुई.

मामला ज्यादा गंभीर होता देख एचएस के कर्मी अंदर से ताला लगाकर बैठ गए. वहीं डीएचएस कार्यालय मे तोड़फोड़ की घटना भी की गई. जिसके बाद इस हंगामा की सूचना पर एसडीओ अरविंद कुमार तिवारी, सदर बीडीओ, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सिविल सर्जन समेत चिकित्सकों से बातचीत कर मामले को सुलझाया. उक्त घटना के संदर्भ में एसडीओ को जैसे ही इसकी सूचना प्राप्त हुई, क्यूआरटी टीम भी उनके निर्देश पर सदर अस्पताल पहुंच गई. वही काफी संख्या में पुलिस बल को देखकर अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया. वे नहीं समझ पा रहे थे कि इतनी संख्या में पुलिस बल क्यों अस्पताल पहुंची है. क्योंकि डीएचएस में बवाल होने की सूचना सभी को थी भी नहीं. उस दौरान सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आर एन तिवारी, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, डीपीएम अरविंद कुमार सहित अन्य डाक्टर एवं एचएस कमी मौजूद रहे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *