बाइक से धूल उड़ाते सड़क पर रील बनाना पड़ा महंगा ; पुलिस ने लगाया जुर्माना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मशरक थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में सड़क पर लापरवाही से बाइक चलाना और धूल उड़ाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया. मशरक के स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए धूल उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया. पुलिस ने उनसे लिखित माफीनामा लिया और 6 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. बताया जाता है कि मशरक थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर कुछ युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए सड़क पर बोरे में रखा धूल जानबूझकर उड़ाते हुए रील बना रहे थे.

Add

 

इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों को काफी परेशानी हुई. धूल के कारण सड़क पर चल रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.  वहीं बाइक सवार युवकों ने ही इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली. लोगों का कहना था कि इस तरह की हरकत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मशरक पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की.

 

मशरक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तीन युवकों की पहचान की गई और उन्हें पकड़कर थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान युवकों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया पर रील बनाने के उद्देश्य से बाइक से धूल उड़ाते हुए वीडियो बना रहे थे. पुलिस ने उन्हें भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी. ने बताया कि तीनों युवकों से लिखित माफीनामा लिया गया है. साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत उन पर 6 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *