छपरा में पुलिस वाले की पत्नी की फं’दा लगाकर ह’त्या ; दारोगा पति पर आ’रोप

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत सिरसिया बंगरा खुर्द गांव में पुलिस वाले की पत्नी की फंदा लगाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खास बात यह है कि इस हत्या का आरोप भी उसके दरोगा पति पर ही लगा है. जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृत महिला की पहचान सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत सिरिसिया बंगरा खुर्द गांव निवासी सोनू गुप्ता की 24 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गई है.

इस घटना की सूचना जैसे ही उसके मायके वालों को मिली परिवार में कोहराम मच गया. मृत ज्योति छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत बड़का तेलपा निवासी त्रिलोकी साह की पुत्री थी. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस मामले में मृत ज्योति के चाचा विजय कुमार प्रसाद ने बताया कि ज्योति की शादी रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरसिया बांगरा खुर्द निवासी सोनू गुप्ता के साथ हिंदू रीति रिवाज और धूमधाम से की गई थी.

जिसके बाद उन्हें एक बच्चा भी जन्म हुआ. बीती रात्रि उसके ससुराल वालों द्वारा फोन पर सूचना दी गई की ज्योति छत से गिर गई है. जिसके बाद वे लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि ज्योति के गले पर काला जख्म का निशान है. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. उन्होंने बताया कि ज्योति का पति सोनू बराबर कार की डिमांड कर रहा था. जिसको लेकर उन लोगों ने असमर्थता जाहिर की थी

और दहेज में कार नहीं दिए जाने को लेकर इस घटना को उसके द्वारा अंजाम दिया गया है. वहीं इस मामले में रिविलगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *