भीषण सड़क हा’दसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौ’त के बाद मा’तम

0 minutes, 0 seconds Read

BHOJPUR DESK – बिहार के भोजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन भाइयों को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गई. तीनों युवक चचेरे भाई बताए गए हैं. मृतकों में जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी जीतन पासवान का 22 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार, जगपत पासवान का 21 वर्षीय पुत्र शिव लगन पासवान और भरत पासवान का 20 वर्षीय पुत्र धनजीत कुमार शामिल है. इस दुर्घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है.

हादसे के बाद वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव के पास एनएच 922 फोरलेन की है. बताया जाता है कि तीनों भाई घर से एक साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से पटना जिले के शाहपुर थाना गए थे. वह काम निपटा कर बाइक से घर आ रहें थे, उसी बीच रास्ते में सड़क दुघर्टना का शिकार हो गए और तीनों की मौके पर मौत हो गई.

वहीं एक साथ तीनों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक के परिजनों की मानें तो पटना के दानापुर स्थित शाहपुर थाने में पकड़ी गई एक ऑटो को छुड़वाने के लिए तीनों युवक एक साथ बाइक पर सवार होकर घर से गए थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *