छपरा में दिन की शुरुआत दो वकीलों की गोली मारकर हत्या के साथ ; मची सनसनी

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर से इस समय एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित दुदहीया पुल के समीप घर से कोर्ट जा रहे हैं दो वकीलों को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मृत दोनों वकील पिता-पुत्र बताये जा रहे हैं जो कि मुफसिल थाना क्षेत्र के मेथवालिया गांव निवासी 70 वर्षीय राम अयोध्या प्रसाद यादव तथा उनके 26 वर्षीय पुत्र सुनील यादव बताए जाते हैं.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वे दोनों सुबह-सुबह अपने घर से कोर्ट आ रहे थे कि तभी अपराधियों ने दुदहिया पुल के समीप घटना को अंजाम दे फरार हो गए. वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लेकर आए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

हालांकि घटना के संदर्भ में फिलहाल कोई भी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पा रही है. वही अस्पताल में कोर्ट के पीपी समेत वकीलों का हुजूम उमड़ गया है. बताया जा रहा है कि रमन अयोध्या प्रसाद यादव को एक गोली लगी है, जबकि उनके अधिवक्ता पुत्र सुनील कुमार यादव को तीन गोली लगी है. जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है.

भूमि विवाद को लेकर की गई हत्या

अधिवक्ता पिता-पुत्र की हत्या का मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र दोनों अधिवक्ता एक ही बाइक पर सवार होकर मुफस्सिल थाना अंतर्गत मेथवलिया स्थित अपने घर से कोर्ट जाने के लिए निकले थे. घर से कुछ कदम की दूरी पर दुदहिया पुल के समीप घात लगाए अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे अधिवक्ता राम अयोध्या प्रसाद यादव को एक गोली तो उनके पुत्र सुनील कुमार यादव को तीन गोली लगने की बात बताई जा रही है. जिसके कारण दोनों को सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई है. इस घटना के बाद जहां परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है, वहीं जिला पुलिस बल में भी हड़कंप मचा हुआ है.

एएसपी ने की दो गिरफ्तारियों की पुष्टि

एक साधु अधिवक्ताओं की हत्या के बाद सारण जिला अधिवक्ता संघ आक्रोशित हो उठा और कोर्ट का काम छोड़कर सीधे अस्पताल में पहुंच गये. उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि जब तक पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तब तक वह लोग कोर्ट के कार्य का बहिष्कार करेंगे. वही सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और उनकी सूचना के बाद एएसपी भी छपरा सदर अस्पताल पहुंचे,

जहां उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया. उस दौरान हलचल न्यूज़ को उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *