सारण में अवैध बालू के कारोबार पर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई ; 26 नाव 15 ट्रक एवं तीन कारोबारी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिलान्तर्गत बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध समय-समय पर पर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसके अतिरिक्त नियमित रुप से जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के संयुक्त नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है.

इसी क्रम में आज विशेष अभियान चलाकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है. छपरा सदर अनुमंडल से लेकर सोनपुर अनुमंडल तक चलाये गये इस विशेष अभियान के अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सोनुपर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं सोनपुर के साथ जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, जिला के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल ने हिस्सा लिया.

इस विशेष अभियान में विशेष रूप से मोटरबोट के जरिए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अवैध बालू से लदे नावों को जब्त करने की कार्रवाई की. अभियान में कुल 26 नावों को जब्त किया गया तथा डोरीगंज थाना में शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी की गई है. विशेष अभियान के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

वहीं कुल 15 अवैध / ओवरलोड बालू से लदे ट्रकों को जब्त किया गया. जिसमें खनन विभाग के द्वारा लगभग 60 लाख दण्ड की राशि वसूलनीय है. जब्त वाहनों एवं भंडार किए गए कुल 102988. घनफीट अवैध लाल बालू जब्त किया गया. बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *