छपरा में 23 मार्च को एकदिवसीय रोजगार मेला का किया जाएगा आयोजन ; गृह जिला में मिलेगा जॉब

0 minutes, 3 seconds Read

नोट : (आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण नियोजन कैंप को स्थगित कर दिया गया है.)

CHHAPRA DESK – श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा आगामी 23 मार्च को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय बाजार समिति, छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में सेल्स एग्जीक्यूटिव, एसबीआई रिलेशन एग्जीक्यूटिव, कस्टोडियन पद के लिए हिप हॉप मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड पटना नियोक्ता कंपनी भाग लेगी.

सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं, 12वीं पास एवं ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक होना जरूरी है. इसके लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष है तथा सैलरी ₹15500 प्लस इंसेंटिव होगा एवं कार्य स्थल अभ्यर्थी का गृह जिला होगा. एसबीआई रिलेशन एग्जीक्यूटिव एवं कस्टोडियन पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12th पास होगा. एसबीआई रिलेशन एग्जीक्यूटिव के लिए सैलरी ₹12000 से ₹16000 एवं कार्य स्थल अभ्यर्थी का गृह जिला होगा. कस्टोडियन पद के लिए सैलरी ₹10800 प्लस इंसेंटिव होगा. इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे.

नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोविड-19 से बचाव हेतु सरकारी दिशा निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *