छपरा जंक्शन से उत्तर स्थित बुढ़िया माई मंदिर के समीप तालाब से एक युवक का शव बरामद ; पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा जंक्शन से उत्तर स्थित बुढ़िया माई मंदिर के समीप तालाब में एक युवक का शव होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने तालाब से शव को बरामद किया. जिसके बाद पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. मृत युवक की उम्र करीब 25 से 27 वर्ष बताई जा रही है. शव की पहचान नहीं होने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रथम दृष्टया मामला डूब कर मौत का प्रतीत हो रहा है. लेकिन, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा उसकी मौत डूब कर हुई है या कैसे हुई है.

Add

इस विषय पर पूछे जाने पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नशे में होने के कारण वह तालाब में गिरा होगा और डूबकर उसकी मौत हुई होगी. शव की पहचान को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही इसका खुलासा होगा कि क्या मामला है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *