मंडल कारा में निरुद्ध महिला बंदी की उपचार के दौरान मौत ; शराब बेचने के जुर्म में पूरा परिवार है जेल के अंदर

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  शराब बेचने के जुर्म में मंडल कारा में निरुद्ध महिला बंदी की मौत उपचार के दौरान सदर अस्पताल में हो गई. मृत महिला सारण जिला के पहलेजा थाना क्षेत्र के रमसापुर गंगापार निवासी रामजी महतो की पत्नी 65 वर्षीय पत्नी चांदमुनि देवी बताई गई है. बताया जाता है कि शराब बेचने के जुर्म में बीते दिनों पति-पत्नी, बेटा-पतोह सभी गिरफ्तार का जेल भेजे गए थे. जहां, महिला की तबीयत बिगड़ी और उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उसकी उपचार के क्रम में मौत हुई है. उसकी मौत के बाद पुलिस द्वारा शव का पंचनामा और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया.

वहीं शव के दाह-संस्कार को लेकर मंडल कारा प्रशासन के द्वारा उसके परिवार के एक व्यक्ति को पेरोल पर निकलवाने के लिए भी जिला प्रशासन को लिखा गया है, ताकि उस महिला का दाह-संस्कार किया जा सके. बता दें कि बीते दिनों शराब बेचने के जुर्म में पूरा परिवार गिरफ्तार किया गया था. पूरा परिवार घर में शराब बनाकर बिक्री करता रहा है. जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा पूरे परिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. जहां बेल होने से पहले ही महिला की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि उसे श्वास की बीमारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *