छपरा जंक्शन के आउटर पर ट्रेन से यात्री का मोबाइल और पर्स की लू’ट ; जांच को पहुंची टीम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा-बलिया रेलखंड के श्यामचक एवं 51 नंबर रेलवे ढाला के समीप बीती रात बदमाशों ने एक यात्री का मोबाइल व पर्स लूट लिया. जिसके बाद वे ट्रेन से उतरकर फरार हो गए. इस संदर्भ में जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पीड़ित यात्री मोतिहारी जिले के रोशन कुमार सिंह बताए जाते हैं. छपरा जंक्शन जीआरपी थाने को दिए गए आवेदन में उसके द्वारा बताया गया है कि वह गाजीपुर से मोतिहारी के लिए ट्रेन से सफर कर रहा था. तभी छपरा जंक्शन से पहले आउटर सिंग्नल पर मेरा मोबाइल तथा पर्स कुछ बदमाश छीन कर फरार हो गए.

 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पवार व रेल डीएसपी मोहम्मद शाहकार खा भी घटना की जानकारी लेने के लिए छपरा जंक्शन पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर थानाध्यक्ष शकील अनवर हुसैन को दिशा-निर्देश दिया गया. विदित हो कि छपरा जंक्शन के आउटर पर कई बार चोरों ने चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल की चोरी- छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया है. वही लूटपाट के क्रम में कई बार चाकूबाजी की भी घटना हुई है. जबकि बीते वर्ष कचहरी स्टेशन पर जीआरपी थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर यात्री की चाकू मार कर हत्या भी कर दी गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *