छपरा कोर्ट के एडिशनल पीपी की कुएं में मिली लाश ; दो दिनों से थे लापता, ढूंढ रही थी पुलिस

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा कोर्ट के एडिशनल पीपी पवन कुमार की लाश आज शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार स्थित ढेलाजी मंदिर के समीप कुएं से बरामद की गई है. उनकी मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वॉइस घटना के बाद घर परिवार में रोना पीटना लगा हुआ है मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के शिव बाजार मोहल्ला निवासी विशुन प्रसाद के 63 वर्षीय पुत्र पवन कुमार बताए गए हैं, जो कि छपरा कोर्ट में एडिशनल पीपी के पद पर कार्यरत थे.

Add

वह दो दिन पूर्व घर से गंजी और गमछा लपेटे ही निकले थे. जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. सूचना के बाद एएसपी राम पुकार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम किया था. सीसीटीवी फुटेज में वह घर से जाते हुए एक जगह देखे भी गए थे. उसके बाद पता नहीं चला था. आज तीसरे दिन उनका शव घर के समीप ढेलाजी मंदिर के समीप कुएं से बरामद किया गया है. फिलहाल वह कैसे कुएं में गिरे यह पता नहीं चल पाया है. फिलहाल उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे खुलासा होगा कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में कैसे हुई है.

ok

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *