भारी मात्रा में लाखों के विदेशी शराब के साथ ट्रक जब्त ; चालक गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 722 पर रेवा घाट के समीप 16 चक्का ट्रक से 11,233.8 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने ट्रक चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र निवासी कैसा राम को गिरफ्तार कर लिया है. जब्ती की सूचना मिलते ही एसपी ने मकेर थाना पहुंच मामले की जानकारी लिया. मकेर थानाध्यक्ष को मधनिषेध टीम पटना से सूचना मिली कि 16 चक्का पर भारी मात्रा में शराब लादकर सोनहो चौक से एनएच-722 होते हुए रेवा घाट के रास्ते मुजफ्फरपुर जा रहा है इसी क्रम में मकेर की ओर से आते हुए उक्त ट्रक को रोका गया. चालक भागने का प्रयास कर रहा था जिसे दल-बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान कैसा राम, पिता नेना राम, निवासी कोलू, थाना बायतु, जिला बाड़मेर, राजस्थान के रूप में बताई.

चालक ने स्वीकार किया कि ट्रक में पंजाब से मुजफ्फरपुर के लिए शराब लदी है. तलाशी के दौरान ट्रक से रॉयल चैलेंज,रॉयल स्टेज,और एमसी डॉल्स न.01 ब्रांड की कुल 1260 कार्टून शराब बरामद हुई. सभी बोतलों और कार्टून पर बैच नंबर व क्यूं आर कोड खुरचा हुआ था और फोर सेल इन पंजाब अंकित था. कुल बरामद शराब की मात्रा 11,233.8 लीटर है. चालक ने बताया कि उसे यह ट्रक लुधियाना में काका राम नाम के व्यक्ति ने हैंडओवर किया था. उसने जंगी ऐप के जरिए संपर्क कर पहले जलंधर और फिर लुधियाना बुलाया. एक लाख रुपये देने के साथ मोबाइल नंबर 8521826896 देकर व्हाट्सएप पर लोकेशन भेजने की बात कही. उसी लोकेशन के सहारे वह टोल रोड छोड़कर ग्रामीण रास्ते से सोनहो चौक होते हुए मुजफ्फरपुर जा रहा था. पुलिस ने बरामद शराब, ट्रक, चालक का मोबाइल और आधार कार्ड को विधिवत जब्त कर लिया है. चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *