चंवर से युवक का श’व बरामद ; ह’त्या या कुछ और जांच का विषय ; पहचान के बाद घर वालों में मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मुसहर टोली गांव के समीप बेलवारी चंवर से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. चंवर में शव की सूचना से पूरे इलाके के में सनसनी फैल गई. जिसके बाद वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये. वहीं सूचना के बाद मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी सरयू राय के पुत्र 28 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र राय उर्फ गजेन्द्र के रूप में की गई.

वह युवक मशरक दक्षिण टोला गांव में किराए के मकान में रहकर भूजा बेचने का काम करता था. जिसके बाद इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई. सूचना मिलते ही उसके घर में रोना-पीटना लग गया. उसकी पत्नी का रो-रो कर हाल बेहाल है. ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे खुलासा होगा कि मामला क्या है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *