सीबीआई के दो फर्जी अधिकारी फेक आईडी के साथ पटना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार ; क्या है मामला

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –  पटना हवाईअड्डा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को फर्जी केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर पटना एयरपोर्ट के आसपास घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और एयरपोर्ट पर दोनों संदिग्धों को रोककर पूछताछ की. तलाशी के दौरान उनके पास से फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुए. यही नहीं, उनकी मोटरसाइकिल पर भी केंद्रीय जांच एजेंसी का लोगो चस्पा मिला,

जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. इस पूरे प्रकरण पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 सचिवालय, डॉ अनु कुमारी ने बताया कि फर्जी पहचान पत्र के आधार पर किसी भी संवेदनशील इलाके में घूमना गंभीर अपराध है. दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *