कार व मिनी ट्रक की ट’क्कर में छपरा के युवक की सिवान में गई जा’न ; मची चीख-पुकार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA / SIWAN DESK – सिवान जिला अंतर्गत सरसर गांव के समीप कार और मिनी ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेजा, जहां मृत युवक की पहचान सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी गांव निवासी शिवजी यादव के 30 वर्षीय पुत्र अनिल यादव के रूप में की गई.

सूचना के बाद परिवार वाले सिवान सदर अस्पताल पहुंचे जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उन्हें सौंप दिया गया. सिवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव छपरा उसके गांव पहुंचते ही देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि मृतक अनिल कुमार किसी समारोह में शामिल होने के लिए गोपालगंज जा रहा था, तभी सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसर में कार एवं मिनी ट्रक में जोड़दार टक्कर हो गई. जिसमें उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

पुलिस ने इसकी सूचना दूरभाष से उनको दी. बताते चलें कि वर्ष 2018 में उसकी शादी संगीता देवी से शादी हुई थी. जिससे एक पुत्री जीया एं एक साल का पुत्र छोटू है. इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है. बताया जा रहा है कि उस युवक के कार से शराब भी निकला है. हालांकि समाचार प्रेषण तक मुफस्सिल थाना अध्यक्ष से बात नहीं हो पाने के कारण इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *