नेहरू युवा कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर दिया गया बल

0 minutes, 0 seconds Read

Chhapra DESK- नेहरू युवा केंद्र, सारण के तत्वावधान में युवा नेतृत्व एवं सामाजिक विकास कार्यक्रम के तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन विषय युवा मंडल क्यो और कैसे ? आदि विषय पर नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व एनवाईभी सह प्रशिक्षक बनियापुर अमित पंडित ने युवा मंडल के सदस्यों को जानकारी दी. साथ ही आज युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के जयंती समारोह का आयोजन भी किया गया. जिसका उद्घाटन छपरा नगर निगम उपमहापौर के प्रतिनिधि धर्मनाथ पिंटू द्वारा किया गया. कार्यक्रम में उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और सिद्धान्तों का पालन करने के लिए प्रेरित किया. इस युवा सत्र में नेहरू युवा केन्द्र के लेखपाल ने स्वामी विवेकानंद के आदर्श का पालन करने के लिए कहा. वहीं वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला.

अतिथियों का स्वागत आलोक गुप्ता ने किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सदर प्रखंड के युवा स्वयंसेवक धीरज कुमार, रोहित पाण्डेय, रत्नेश मिश्रा, आलोक गुप्ता, अनामिका, शालू कुमारी, शालिनी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *