कार सवार बदमाशों ने महिला के गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर कार से सड़क पर फेंका ; अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत, सनसनी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां एक महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि एक चार पहिया वाहन से उस महिला को बाहर फेंक दिया गया. उस दौरान उसकी सांसे चल रही थी और उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. समाचार प्रेषण तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृत महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है. घटना मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर सड़क के किनारे गुरुवार की है. वह अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

Add

महिला के गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक महिला को लहुलुहान हालत में पड़ा देखा. उस दौरान चार पहिया वाहन काफी तेजी से उधर से निकला. जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि उसी गाड़ी में महिला के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसे कार से बाहर फेंका गया होगा. जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना मकेर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मकेर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. हालांकि सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया.

वही, मेकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल मे
पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. समाचार लिखे जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. मकेर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला को किसी चारपहिया वाहन से लाया गया था. रास्ते में उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया और बाद में उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *