ब्रेकिंग : छपरा में बे’खौफ अ’पराधियों ने की एक युवक की गो’ली मार’कर ह’त्या

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) जिले के पुखराज थाना क्षेत्र के महापुर गांव निवासी राकेश पासी का 18 वर्षीय पुत्र लवलीन उर्फ ललन कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसके पिता मढौरा थाना अंतर्गत लेरूआ गांव स्थित आरबीआई चिमनी भट्ठा पर मजदूरी करते हैं.

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर रात्रि ईट भट्ठा के समीप बाइक सवार पहुंचे दो अपराधियों ने ललन उर्फ लवलीन की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि सूचना के बाद मढौरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल जान से जारी है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *