सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत भुईगांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत भुईगांव निवासी वकील साह की 45 वर्षीय पत्नी हीराझाड़ी देवी के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के घर वालों ने बताया कि वह घर के समीप सड़क किनारे जा रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन में उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई. इस सूचना के बाद पुलिस स्टेशन लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *