तीन आईईडी से उड़ाने की साजिश नाकाम, बम डिफ्यूज

0 minutes, 2 seconds Read

GAYA DESK – गया जिला के लुटुआ थाना क्षेत्र के भुसिया डैम के पास नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों को यहां से दस-दस किलो के तीन शक्तिशाली आईईडी मिले. नक्सलियों ने इन बमों को सीरियल तरीके से जमीन में प्लांट किया था. इनका मकसद सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाना था. बम निरोधक दस्ते ने सभी आईईडी को एक-एक कर डिफ्यूज किया. डिफ्यूजिंग के दौरान आसपास के इलाकों में तेज धमाके सुनाई दिए। मौके पर डी 215 नागोबार सीआरपीएफ, सी 215 बटालियन सीआरपीएफ लुटुआ और स्थानीय पुलिस मौजूद रही.

बता दें कि गयाजी के पास बिहार-झारखंड बॉर्डर पर लंबे समय से नक्सली सक्रिय हैं. सुरक्षा बलों की सतर्कता से उनके मंसूबे बार-बार नाकाम हो रहे हैं. इस बार भी प्रो-एक्टिव अप्रोच से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की योजना को विफल कर दिया. इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है. लुटुआ थाना के जंगल से तीन शक्तिशाली आईईडी बरामद हुए हैं. सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया गया है. सुरक्षा बलों का अभियान जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *