बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ ; पांच चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिलान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण हेतु लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दाउदपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दाउदपुर थाना कांड संख्या-261/25 का अप्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार प्रसाद चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दाउदपुर की ओर आ रहा है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दाउदपुर थाना पुलिस टीम द्वारा बनवार ओवरब्रिज के पास वाहन जांच प्रारंभ किया गया. वाहन जांच के क्रम में एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया.

तलाशी के क्रम में उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई. कागजात मांगने पर उनके द्वारा कोई वैध कागजात नहीं दिया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि वह अपने सहयोगियों सैफ अली एवं अनवर अली के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में संलिप्त है. गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बलेसरा एवं ग्राम दाउदपुर साई टोला में छापेमारी कर 04 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

इस संबंध में दाउदपुर थाना कांड संख्या-19/26 दर्ज कर 03 अभियुक्त सहित 05 मोटरसाईकिल को जब्त किया गया. इस मामले में अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में दाउदपुर थाना क्षेत्र के सिसवां खुर्द गांव निवासी अमित कु० प्रसाद, दाउदपुर साई टोला निवासी सैफ अली एवं बलेसरा गांव निवासी अनवर अली शामिल हैं. जिनके पास से चोरी की गई पांच बाइक बरामद की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *