बिहार पुलिस को सीएम नीतीश ने दी नई ताकत ; 117 वाहनों को किया रवाना

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पुलिस को और हाईटेक बनाने के नजरिए से 21 जून दिन शुक्रवार को कई हाई टेक वाहनों की सौगात दी. जिसमें ट्रैफिक पुलिस के वाहन और हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ियां शामिल हैं. सीएम नीतीश ने पटना के 1 अणे मार्ग से सड़क सुरक्षा यातायात व्यवस्था और मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण के लिए 117 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम ने हरी झंडी दिखा कर वाहनों को बिहार के अलग अलग जिलों के लिए रवाना किया.

कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे.इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रशासनिक तौर पर पूरी तरह मुस्तैदी से काम हो सके इसको ध्यान रखते हुए गास्ती बढ़ सके इस पर काम हो रह है. हाईवे पर सुरक्षा बढ़ सके. ये सब काम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *