बिहार सरकार लिखी गाड़ी में थे अपराधी ; जांच के नाम पर कार रुकवा कर स्वर्ण व्यवसायियों से कर ली लाखों की लूट

0 minutes, 3 seconds Read

PATNA DESK –  पटना से आभूषण की खरीदारी कर मढ़ौरा लौट रहे स्वर्ण व्यवसायियों को बिहार सरकार लिखी गाड़ी में सवार अपराधियों ने निशाना बनाया और लाखों रुपए का आभूषण लूट कर फरार हो गये. इस संबंध में मढ़ौरा के स्वर्ण व्यवसायी विकास कुमार, आनंद कुमार और तरैया के स्वर्ण व्यवसायी संदीप कुमार अपने कार चालक अफरोज के साथ पटना से आभूषण की खरीदारी कर मढ़ौरा लौट रहे थे. उसी क्रम में बीती रात नकली अधिकारी बन अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाया. अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपए के जेवर और मोबाइल फोन लूट लिए. पीड़ितों ने बताया कि सुनसान रास्ते में बिहार सरकार लिखी और लाल सायरन लगी एक इनोवा गाड़ी खड़ी थी. उसमें सवार अपराधियों ने व्यवसायियों की कार रूकवाई और खुद को स्पेशल जांच टीम का अधिकारी बताया.

Add

जिसके बाद दो अपराधी हथियारों के साथ व्यवसायियों की कार में सवार हो गए तथा पीड़ितों को बंधक बनाए रहे. वे करीब 2 घंटे तक परसा सोनहो अमनौर, मढ़ौरा, खैरा, नगरा थाना क्षेत्र की सड़कों पर घूमते रहे. अंत में अपराधियों ने गौरा थाना क्षेत्र के जवनिया चंवर में ले जाकर व्यवसायियों के पास मौजूद बैग, सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल फोन लूट ली और गाड़ी की चाबी भी ले गये. उस दौरान उन्होंने पीड़ितों के साथ मारपीट भी की और फरार हो गए. घटना के बाद सूचना मिलने पर गौरा थाना की पुलिस और उनके परिजन मौके पर पहुंचे. इस मामले में आनंद कुमार ने बताया कि सोनपुर डीएसपी और दरियापुर पुलिस गौरा थाना पहुंची और जांच पड़ताल प्रारंभ की. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *