दो विवाहिता की द’हेज के लिए ग’ला घों’टकर ह’त्या ; परिवार में मा’तम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दहेज की बेदी पर दो विवाहिता चढ़ गई. जिसमें एक विवाहिता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूरी हुई थी. दोनों की हत्या गला घोंटकर की गई है. पहली घटना में जिले के कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है. मृत विवाहिता कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी राजीव सिंह की 26 वर्षीय पत्नी किरण कुमारी बताई गई है. उसका मायका मढ़ौरा थानाक्षेत्र में बताया गया है.

उसके मौत की सूचना पर मायके वाले कोपा पहुंचे, जहां मृतका के पिता की सूचना पर कोपा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे उसके मायके वालों को सौंप दिया गया. वहीं उस महिला के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं. इस मामले में प्राथमिकी के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

वहीं, दूसरी घटना में जिले के गड़खा थाना अंतर्गत जिगना गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामना आया है. मृत महिला जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी लालजी महतो की 23 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी बताई गई है, जो कि भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया निवासी मुनीलाल भगत की पुत्री थी. नव विवाहिता का शव उसके घर के कमरे से बरामद किया गया है. इस घटना की सूचना जैसे ही उसके मायके वालों को लगी, वे लोग रोते पीटते गड़खा पहुंचे,

जहां उनके द्वारा इस घटना की शिकायत थाना अध्यक्ष को की गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर स्थल भेजा, जहां देर संध्या शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के पिता ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उन लोगों ने धूमधाम से दान-दहेज़ के साथ अपनी बेटी की शादी की थी.

शादी के बाद उसके ससुराल वाले दहेज के लिए हमेशा उसे प्रताड़ित करते थे. उन लोगों ने दहेज के लिए ही गला घोटकर उसकी हत्या की है. इस मामले में मृत विवादित की मां के बयान पर गड़खा थाने में ससुराली जनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *