भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला; सात पुलिसकर्मी घायल, 15 गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK   – गोपालगंज जिलांतर्गत बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामो गांव में भूमि विवाद के मामले को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया. जिसके कारण सात पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने आठ महिला समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस मारपीट मामले में सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार समेत 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए. दरअसल घटना शनिवार के शाम की बताई गई है.

Add

बताया जाता है कि भगवानपुर गांव के लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता और बामों गांव के रामप्रवेश रावत और रामा रावत के बीच पुरानी जमीन को लेकर विवाद हुआ. दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करने की कोशिश कर रही थी, तभी कुछ महिलाएं पुलिस से उलझ गईं. उस दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया और पुलिस के वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया. घायल पुलिसकर्मियों में एएसआई श्यामदेव सिंह, विक्रमा राम, होमगार्ड सिपाही हरेंद्र सिंह, मो सलमगीर, नागेंद्र सिंह, चौकीदार धर्मवीर सिंह और शंभू सिंह शामिल हैं. सभी घायलों को बैकुंठपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया. छापेमारी के दौरान बामो गांव के रामा रावत, प्रमोद रावत, विकास कुमार, गौरी शंकर महतो, किशोर रावत, सुदीश महतो और फागू रावत समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 7 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *