भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला ; तीन जख्मी, दो भर्ती

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुरसतपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष से दो भाई समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं. जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. जख्मी में गड़खा थाना क्षेत्र के फुरसतपुर गांव निवासी जवाहर राय का पुत्र संतोष राय व सोनू कुमार तथा राधेश्याम राय का पुत्र विपिन राय शामिल हैं. इस संदर्भ में परिजनों ने बताया कि शनिवार को जमीन के विवाद को लेकर एक बार आपसी बैठक होनी थी. बैठक के बाद सब कुछ आपसी सहमति होने के बाद जब वह बाजार जा रहे थे,

तभी चार की संख्या में बदमाश वहां आए और लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिए. जिसके बाद हो-हंगामा मच गया. वहीं परिजनों ने उनको इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा है जहां से दो लोगों को बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां सदर अस्पताल में संतोष कुमार राय व सोनू कुमार का उपचार किया गया. जहां संतोष राय की नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है. जबकि दो अन्य घायलों का इलाज सा अस्पताल में जारी है. वही समाचार प्रेषक तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *