भूमि-विवाद को ले मारपीट व चाकूबाजी में तीन जख्मी, एक गंभीर

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत पुरानी गुरहट्टी से कोर्ट जाने वाले रास्ते में कोर्ट के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद चाकू बाजी की घटना हुई, जिसमें दोनों पक्ष से कुल तीन लोग जख्मी हुए हैं. जिसमें एक युवक के के पीठ और बाजू पर चाकू के गंभीर जख्म बने हैं. जख्मी युवक मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी तारा सिंह का 25 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह बताया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष से जख्मी में शहर के नगर थाना अंतर्गत पुरानी गुरहट्टी मोहल्ला निवासी लक्ष्मण प्रसाद का पुत्र 49 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार एवं उनका 17 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल है.

Add

बता दें कि भूमि विवाद को लेकर शाम में भी दोनों पक्षों के बीच पुरानी गुरहट्टी स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मारपीट की घटना हुई थी और रात होते-होते चाकू बाजी की घटना हुई है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जबकि तीनों जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. वहीं इस मामले में दोनों पक्ष की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *