अलग-अलग हादसों में दो बच्चों की मौत ; परिवार में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र में हुए हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई है. एक बच्चे की मौत जहां करंट लगने से हुई है. वहीं दूसरे बच्चे की मौत सर्पदंश से हुई है. पहली घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के बेदवलिया गांव में हुई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम की मौत बिजली के पोल से निकले अर्थिंग में सटने से हो गई. मृतक बेदवलिया गांव निवासी सरोज गुप्ता का 5 वर्षीय पुत्र सनी कुमार बताया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सनी गांव के छोटे बच्चों के साथ घर के समीप ही खेल रहा था. बारिश के कारण घर के आसपास जल जमाव हुआ था.

उसी दौरान वह बिजली के पोल के पास अर्थिंग का तार निकला हुआ था, जिसमें वह चिपक गया. आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक वह वहीं बेहोश होकर गिर गया. लोग पहुंच कर किसी तरह उसे निकाल गड़खा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सनी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मां पुष्पा देवी अपने पुत्र से लिपटकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी. सनी का छोटा भाई मनी दोनों बहन नयना कुमारी, पलक कुमारी भाई की मौत के बाद गम में डूबे हुए थे. वहीं दिघवारा प्रखंड के उर्दु प्राथमिक विद्यालय गोसाइपुर के वर्ग तीन के छात्र की मौत सर्प दंश से हो गई.

मृत छात्र रघुनाथपुर ककढिया निवासी अरूण साह पुत्र राजा बाबू था जिसका उम्र लगभग नव वर्ष था. मृतक के परिजनो और संवन्धियो का रो-रो कर हाल बेहाल है. राजाबाबू की मां आशा देवी की स्थिति पुत्र शोक से नाजूक है. जिनका ईलाज निजी अस्पताल मे चल रहा है. इस घटना के संदर्भ मे बताया गया कि गंगा तट के सटे फूस के झोपड़ी मे बच्चा सोया था. तभी सर्प ने उसे डस लिया. सुबह तक विष संपूर्ण शरीर मे फैल गया और उसे सोनपुर अस्पताल से नाजूक स्थिति देख पटना रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *