बारात की तरह सज-धज कर पहुंची 40 गाड़ियां जब राइस मिल के बाहर तो सभी के उड़ गये होश ; गाड़ियों से निकली इनकम टैक्स विभाग और ईडी की टीम

0 minutes, 1 second Read

MOTIHARI DESK –  बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में बारात की तरह सजकर 40 गाड़ियों का काफिला जब एक चावल मिल परिसर तक जाकर रुका तो सनसनी फैल गई. दरअसल, रक्सौल के आमोदेई में स्थित रिपुराज राइस मिल में इनकम टैक्स विभाग और ईडी की टीम ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की सूचना पर जांच के लिए यह टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि कम समय मे अकूत संपति अर्जित करने का मामला है.

Add

अधिकारियों के गाड़ी पर लगा था शादी का स्टीकर

बता दें कि मोतिहारी में बारात के शक्ल में छापा मारने अधिकारियों की टीम शादी का स्टीकर लगे प्राइवेट गाड़ी से पहुंची थी. अधिकारियों की टीम छापेमारी में जुटी हुई है. इनकम टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी को लेकर टीम द्वारा छापेमारी की बात बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि लगभग 40 गाड़ियों का बराती का एक काफिला रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के गेट पर पहुंचा और गेट खुलवाने के बाद मिल के अंदर घुसी. अधिकारियों ने अपना परिचय देकर मिल के अंदर बने कार्यालय में अचानक पहुंचे और कागजों को खंगालना शुरू किया. उसके बाद मील के अंदर अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों की टीम अभी छापेमारी कर रही है. हालांकि,अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. सभी अधिकारी आपस में कोडवर्ड में बात कर रहे हैं. इसलिए कुछ पता नहीं चल रहा है.

कम समय मे अकूत संपति अर्जित करने का मामला

बता दें कि रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड बहुत कम समय में एक बड़े कंपनी के रूप में उभरी है. इसके चावल की सप्लाई विदेशों में होती है. कई ब्रांड नेम से यहां हाफ ब्वायल और फुल ब्वायल समेत कई तरह के चावल तैयार होता है. बताया जाता है कि रिपुराज कम्पनी के मालिक रामेश्वर गुप्ता का बहुत पहले गुप्ता डीजल्स नाम का एक दुकान था. कालांतर में हजारीमल हाईस्कूल के बगल में रिलायंस टेलीकॉम की एजेंसी भी चलायी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *