बालू घाटों पर डीएम के नेतृत्व में की गई छापेमारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिलांतर्गत डोरीगंज के विभिन्न घाटों पर अवैध लाल बालू के भंडारण परिवहन की मिली गुप्त सूचना पर सारण जिला अधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में सदर डी एस पी राजकिशोर सिंह, सदर डी एस पी -2 राज कुमार, प्रशिक्षु डी एस पी राहुल कुमार, जिला खान इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, डोरीगंज थानाध्यक्ष राहुल रंजन, पी एस आई अभिन्नदन कुमार एवं थाने सभी पुलिस पदाधिकारी सहित जिले के मुफस्सिल थाना, बनियापुर थानाध्यक्ष, कोप थानाध्यक्ष रिविलगंज थाना,

दाउदपुर थाना, सहित जिले के कई थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं जिला पुलिस बल के साथ डोरीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर अवैध बालू के भंडारण और परिवहन के खिलाफ छापेमारी की गई जिसमें कई अवैध लाल बालू लदी ट्रक को जब्त कर थाने को सुपुर्द कर दिया गया. इस सम्बन्ध सदर डी एस पी राज किशोर सिंह ने बताया कि अवैध लाल बालू के भंडारण और परिवहन के खिलाफ निरंतर कारवाई जारी रहेगी. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी की कार्यवाई जारी थी. वही इस छापामारी के बाद बालू कारोबारी और माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *