लव मैरिज के बाद सीमा पार कर पहुंची पत्नी तो घर में मिली सौतन ; दोनो साथ पहुंची थाना

0 minutes, 1 second Read

DARBHANGA DESK – बिहार के दरभंगा में लव मैरिज के बाद पत्नी जब ससुराल पहुंची तो वहां उसे सौतन मिली जो कि लव मैरिज कर घर में पहले से रह रही थी. फिर किया था दोनों में सहमति बनी और दोनों एक साथ पहुंच गई थाना. मामला दरभंगा निवासी बैंककर्मी का है जिसने दो युवतियों लव मैरिज की. पहले गांव की लड़की से फिर नेपाल की शादीशुदा महिला से. नेपाल की महिला के साथ दो साल तक साथ रहा, फिर ट्रांसफर होने पर दूरी बना ली. नेपाल की महिला तलाशते हुए गांव पहुंची तो घर में सौतन मिल गई.

फिर दोनों थाने पहुंचकर पति की शिकायत की. नेपाल की महिला का नाम संगीता (29) है. वह दो बच्चों की मां भी है. दरभंगा निवासी बैंककर्मी गोविंद कुमार (32) नेपाल बॉर्डर से लगे रक्सौल में बैंक के फील्ड ऑफिसर का काम करता था. उसी दौरान संगीता से उसकी मुलाकात हुई. संगीता ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर गोविंद कुमार (32) से 2021 में शादी कर ली. शादी के 2 साल बाद गोविंद, संगीता को छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद संगीता पति की तलाश में दरभंगा पहुंची तो उसे पता चला कि यहां भी उसकी एक पत्नी प्रेरणा (26) है, जिससे गोविंद ने 2015 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. उधर, दोनों से शादी करने वाला गोविंद फरार है.

2015 में किया था लव मैरिज

दरअसल, दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले गोविंद ने 2015 में पहले प्रेरणा नाम की लड़की से दरभंगा कोर्ट में प्रेम विवाह किया था. जिसको अपने माता-पिता के साथ दरभंगा में रखे हुए था. गोविंद की 2019 में बंधन बैंक में नौकरी लगी. इसके 1 साल बाद दरभंगा, 1 साल मुजफ्फरपुर और 1 साल रक्सौल में पदस्थापित रहा.

रक्सौल में नौकरी के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से गोविंद और संगीता की दोस्ती बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया. इधर, संगीता पहले से शादीशुदा थी, लेकिन पति के बीमारी से परेशान संगीता ने गोविंद से शादी करने का फैसला किया. संगीता ने दोनों बच्चों और पति को छोड़कर गोविंद से मंदिर में शादी कर ली. शादी के कई साल तक गोविंद दोनों पत्नी प्रेरणा और संगीता को अलग-अलग रखा. इस बीच गोविंद का रक्सौल से समस्तीपुर तबादला हो गया.

तबादले के बाद गोविंद संगीता से दूरी बनाने लगा. वहीं, संगीता ने बैंक से घर का पता लिया और दरभंगा पहुंची. अब इस मामले में दोनों महिलाओं ने थाने में जाकर आवेदन दे कर अपना अपना पक्ष रखा है, लेकिन थाने से आपसी समझौता करने को कहा गया. इधर गोविंद घर से फरार है. उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है. फिलहाल संगीता वापस रक्सौल लौट गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *