बच्ची से दरिंदगी के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च ; आरोपी को फांसी देने की उठी मांग

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  देश में बढ़ रहे बलात्कार की घटना के विरुद्ध लोगों में खासा आक्रोश है. कोलकाता में हुए रेप और जघन्य हत्याकांड का मामला पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है कि बिहार के छपरा में साढे तीन साल की स्कूली बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है. छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नगीना सिंह कॉलोनी स्थित जेडी पब्लिक स्कूल में साढे तीन वरै की बच्ची से स्कूली बस के खलासी के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.

जिसको लेकर परिवार वालों के द्वारा बीते दिन नगर थाना चौक पर जमकर बवाल भी काटा गया और भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को लाठियां भी चटकानी पर गई थी. हालांकि बच्ची की निशानदेही पर पुलिस ने कारवाई करते हुए स्कूल बस के उक्त खलासी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. वही स्कूल संचालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास में है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने दी थी.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीड़िता के परिजन के फर्द बयान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नगीना सिंह कॉलोनी स्थित जे0डी0 पब्लिक स्कूल के संचालक पी0वी0 सिंह एवं स्कूली बस के खलासी जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गांव निवासी पप्पू कुमार सिंह उर्फ शिव मोहन सिंह को नामजद किया गया था. वहीं छपरा में हुए इस जगह ने कांड को लेकर स्थानीय लोगों में काफ़ी उबाल है.

कई सामाजिक संगठनों के द्वारा इस जघन्य दुष्कर्म कांड की निंदा की गई है और धरना, विरोध प्रदर्शन कैंडल मार्च लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज सैकड़ो की संख्या में युवा छपरा कचहरी स्टेशन पर एकत्र हुए और इस कांड के विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया. जो कि शहर के विभिन्न भागों से होता हुआ नगर पालिका चौक तक पहुंचा और इसमें सैकड़ो की संख्या में युवा शामिल हुए. कैंडल मार्च में शामिल सभी लोगों की मांग है कि बलात्कारी को फांसी की सजा दी जाए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *