राजेंद्र कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, सेहत केंद्र व रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – राजेंद्र कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, सेहत केंद्र व रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के प्राध्यापक एवं क्लब के सदस्यों ने छपरा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर स्वैच्छिक रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों को राजेंद्र कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अपनी शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है. इस कार्य हेतु आप सभी युवाओं को स्वयं के साथ समाज के अन्य लोगो को भी जागरूक करना चाहिए.यह मानवता की सर्वश्रेष्ठ साधना हैं. सेहत केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉ जया कुमारी पांडेय ने कहा की यह हमारा सामाजिक दायित्व है. जिसमे हम सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए.

शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लाभों सहित सामाजिक सौहार्द एवं समरसता हेतु आज के युवाओं को इस में अपनी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए. वहीं रेड रिबन के नोडल पदाधिकारी डॉ देवेश रंजन ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया. इस शिविर में रूपेश कुमार निषाद, वसील, अनुप्रिया, डॉ अनुपम कुमार सिंह, डॉ रामजी पांडेय, अयान आलम, डॉ रवि त्रिपाठी, डॉ आलोक तिवारी, डॉ जया पांडेय ने रक्तदान किया. साथ ही शबाना, अरुणिमा, सचिन कुमार चौरसिया, डॉ रमेश कुमार सहित कई लोग उत्साहवर्धन हेतु वहा उपस्थित रहे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *