अवैध हथियार सप्लाई का भंडाफोड़ ; दो बंदूक व 15 जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

Add

PATNA DESK –  बिहार के बक्सर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बक्सर डीएसपी धीरज कुमार ने घटना की पुष्टि की है. फिलहाल, दोनों अपराधियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. अपराधियों के पास से एक राइफल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चक्रहंसी गांव के रहने वाले मंटू सिंह और प्रकाश कुमार सिंह अपने घरों में अवैध हथियार और कारतूस रखे हुए हैं. ये भी जानकारी मिली थी कि प्रकाश कुमार सिंह अवैध हथियारों की सप्लाई में भी संलिप्त है. जानकारी की पुष्टि को लेकर टीम गठित की गई और दोनों व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी कर और तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान मंटू सिंह के घर से एक दो नाली बंदूक, 10 जिंदा कारतूस और 3 खाली खोखे बरामद किए गए. पूछताछ में मंटू सिंह संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ रहे और न ही किसी प्रकार के वैध कागजात प्रस्तुत कर सके. मंटू सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. डीएसपी के मुताबिक, दूसरे आरोपी प्रकाश कुमार सिंह के घर जब छापा मारा गया, तो एक व्यक्ति भागने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया गया. उसकी पहचान प्रकाश कुमार सिंह के रूप में हुई।तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और मैगजीन में 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. आरोपी संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ रहा. दोनों आरोपियों को मुफस्सिल थाना लाया गया और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *