अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सिवान के एक व्यक्ति की छपरा अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA/SIWAN DESK –  – सिवान के एक व्यक्ति को छपरा में अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृतक की पहचान सिवान जिला के चैनपुर थाना अंतर्गत चैनपुर मुबारकपुर गांव निवासी भारत यादव के 44 वर्षीय पुत्र रामनिवास यादव के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने गांव के ही एक ट्रक से छपरा आ रहा था, जहां बीती देर रात्रि ट्रक रिविलगंज थाना अंतर्गत देवरिया गांव के ममीप रुकी हुई थी और वह ट्रक से उतरकर शौच करने के लिए खेत की तरफ जा रहा था. तभी, तेज गति से जा रही ट्रक ने उसे कुचल दिया. जिसके बाद लोगों के द्वारा पुलिस गश्ती वाहन की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

Add

इस घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और वे लोग रोते-पीटते छपरा पहुंचे. जहां रिविलगंज थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. इस संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि उनके गांव का एक ट्रक छपरा आ रहा था और रामनिवास उसी ट्रक से छपरा कुछ कार्य के लिए आ रहा था, तभी रिविलगंज थाना अंतर्गत देवरिया टेकनिवास गांव के समीप ट्रक से उतर कर शौच करने जाने के क्रम में तेज गति से जा रही ट्रक ने उसे कुचल दिया. उस दौरान उनके गांव के ट्रक चालक ने दुर्घटना करने वाली ट्रक का नंबर नोट कर लिया है. जिसके खिलाफ आवेदन दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. वही समाचार प्रेषण तक प्राथमिक की प्रक्रिया जारी थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *