अवैध बालू परिवहन व ओवर लोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ; 16 ट्रक, दो ट्रैक्टर व 7920 घनफीट अवैध बालू भी जब्त

CHHAPRA DESK – सारण जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग के पदाधिकारियों के साथ अवैध बालू परिवहन/ओवर लोडिंग के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया. विशेष अभियान में सारण जिलान्तर्गत अवैध बालू परिवहन, भण्डारण एवं ओवर लोडिंग में संलिप्त कुल 19 वाहनों को जब्त कर परिवहन विभाग एवं खनन विभाग के द्वारा 34,61,399 (चौतिस लाख एक्सठ हजार तीन सौ निन्यानवे) से अधिक जुर्माना राशि वसूल की गई. वहीं रिविलगंज, सोनपुरर, मुफ्फसिल, बनियापुर, गौरा, डोरीगंज व नगर थाना क्षेत्र में 07 कांड दर्ज कर 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं अग्रेतर कार्रवाई में ट्रक-16, ट्रैक्टर-02, मोटरसाईकिल-01 तथा 7920 घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया.

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल सात कांड दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.वही इस कार्रवाई के दौरान 16 ट्रक दो ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल व 7920 घनफीट बालू जब्त किया गया है. बता दें कि अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध सारण जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त बालू माफियाओं /कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि सारण जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस आगे भी अभियान जारी रखेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *