नहाने के दौरान एक बच्चा डू’बा तो दूसरा सड़क हा’दसे का हुआ शिकार ; अलग-अलग हादसों में दो बच्चों की गई जा’न

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र में दो बच्चों की मौत हुई है. पहली घटना सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है. मृत बच्चे की पहचान जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर नवल टोला निवासी राकेश पासवान के पुत्र युवराज के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

वहीं सोनपुर थाना पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. बताया जाता है कि आज सुबह वह स्नान करने के लिए नदी गया था, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबकर उसकी मौत हुई है. पानी से उसका शव निकाले जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया.

वहीं दूसरी घटना में तरैया थाना अंतर्गत मुरलीपुर गांव के समीप सड़क पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हुई है. मृत बच्चे की पहचान जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीपुर गांव निवासी सिपाही सहनी के 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि बीती रात्रि किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया.

जिसके बाद वे लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद आज छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. वहीं इस घटना के बाद बच्चे के घर में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *