अतिक्रमण हटाने गये सीओ पर ईंट-पत्थर से हमला ; चार थानों की पहुंची पुलिस ने कुछ महिलाओं को लिया हिरासत में

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई चल रही है. शहर से लेकर गांव तक किसी न किसी क्षेत्र में बुलडोजर अतिक्रमण हटाते देखा जा सकता है. आज उस समय अफरातफरी मच गई जब जलालपुर सीओ अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचे. अचानक उनके ऊपर ईंट-पत्थर से हमले हो गए. बता दें कि सीओ जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कचहरी पर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गए थे. सुरेश साह के घर के चार महिला एवं चार पुरुषों ने ईंट पत्थर व लाठी डंडे से हमला किया. अचानक हुए इस हमले में सीओ अविनाश कुमार, राजस्व पदाधिकारी अखिलेश्वर राम, गार्ड शंभूनाथ दुबे, मनोज कुमार सिंह व भुवनेश कुमार सिंह चोटिल हो गए.

जिसके बाद उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. वही इस मामले में सीओ ने थाने में आवेदन दिया है. उनके द्वारा बताया गया कि तीन बार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था तो वह अतिक्रमण हटाने गए थे. सीओ ने थाने में चार महिला एवं चार पुरुष के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है. वहीं, इस घटना के बाद चार थाने की पुलिस भारी संख्या में पुलिस बल लेकर वहां पहुंची और कुछ महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले रखा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *