छपरा जंक्शन जीआरपी थाना पुलिस के द्वारा 12 लाख रुपए की शराब को किया गया विनष्ट

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा जंक्शन जीआरपी थाना पुलिस के द्वारा जब्त शराब का विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई जीआरपी थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी, सीओ अक्षय राणा प्रताप सिंह तथा राजस्व कर्मचारी सूरज कुमार की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुई. अधिकारियों की देखरेख में थाने में जब्त कर रखी गई अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न ट्रेनों एवं जंक्शन परिसर से बरामद की गई शराब को सूचीबद्ध कर एक-एक कर विनष्टीकरण की प्रक्रिया अपनाई गई. उस दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न रहे.

Add

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है. वही जीआरपी थानाअध्यक्ष ने बताया कि करीब 1000 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया है. जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है.उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जीआरपी लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है. कार्रवाई के दौरान आसपास के लोग भी देखने के लिए पहुंचे थे.

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *