अस्पताल संचालिका के हाथों में सजी थी जिस पार्षद प्रेमी के नाम की मेहंदी ; उसी का काट डाला प्राइवेट पार्ट ; कहा मुझे तनिक भी अफसोस नहीं क्योंकि वह कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करता

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां अस्पताल संचालिका ने अपने प्रेमी पार्षद का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे कमोड में डालकर फ्लश कर उसे शौचालय टंकी में गायब कर दिया. वहीं धोखेबाज प्रेमी पार्षद नशे की हालत में चीखता-चिल्लाता रहा, जिसके बाद उसे मढौरा अनुमंडल अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन वहां से वह बेहतर चिकित्सा के लिए पटना के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है.

वहीं इस घटना की सूचना जिले में आग की तरह फैल गई. सूचना पर मढौरा थाना अध्यक्ष भी दलबल के साथ पहुंचे और उक्त अस्पताल संचालिका को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है.जख्मी प्रेमी मढ़ौरा नगर पंचायत के वार्ड नं-12 का वार्ड पार्षद 35 वर्षीय वेद प्रकाश उर्फ विकास बताया गया है जो कि मढौरा निवासी उपेंद्र सिंह का पुत्र है. वहीं अस्पताल संचालिका वैशाली जिले की रहने वाली अभिलाषा कुमारी बतलाई गई है. आरोपी प्रेमिका मढ़ौरा में एक निजी अस्पताल चलाती है.

आज भी शादी को लेकर अभिलाषा ने पुनः हाथों में सजा रखी थी विकास के नाम की मेहंदी

अस्पताल संचालिका अभिलाषा कुमारी की पहचान 1 वर्ष पूर्व वार्ड पार्षद वेद प्रकाश उर्फ विकास से हुई थी और दिन दूनी रात चौगुनी उनका प्यार परवान चढ़ता गया. दोनों के बीच शादी की तिथि भी तय हो गई. उस दरम्यान उनका शारीरिक संबंध भी बनता रहा और शादी के दिन विकास ने उसे धोखा दे दिया. जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा लेकिन सुलह के बाद फिर शादी की तिथि निर्धारित की गई. लेकिन, प्रत्येक शादी की तिथि पर विकास कुछ ना कुछ बहाना बनाकर शादी टालता रहा.

फिर विकास और अभिलाषा की शादी की तिथि निर्धारित थी. आज दोनों की शादी थी. अभिलाषा विकास के नाम की मेहंदी अपने हाथों में फिर सजा रखी थी. उसकी शादी होने वाली थी. लेकिन विकास फिर उससे कन्नी काटता नजर आया. जिसके बाद उसने फोन कर विकास को अपने क्वार्टर पर बुलाया. फिर शराब पिलाया. उसके बाद उसने अपने धोखेबाज प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को ही धारदार हथियार से काट दिया. इतना ही नहीं उस पार्ट को कमोड में डालकर फ्लश मार-मार कर उसे शौचालय की टंकी में गायब कर दिया.

 

खुद पुलिस को सूचना देकर घायल प्रेमी को अस्पताल भिजवाया

अपने धोखेबाज प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद अभिलाष ने खुद पुलिस को सूचना देकर घटना के विषय में बताया और मढ़ौरा थाना प्रभारी ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल वेद प्रकाश उर्फ विकास को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मढ़ौरा में भर्ती कराया. जहां चिकित्सा प्रभारी ने उसकी स्तिथि नाजुक बताते हुए कहा कि आप लोग सदर अस्पताल छपरा ले जाए. वहीं पुलिस ने आरोपी अभिलाषा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. अभिलाषा ने बताया कि उसने अपना सब कुछ लुटाने के बाद लगातार धोखा मिलने के वह आवेश में आ गई थी और उसके द्वारा उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया. लेकिन इसका उसे तनिक भी अफसोस नहीं है, क्योंकि वह कई लड़कियों की जिंदगी उसकी तरह बर्बाद कर देता.

अभिलाषा भी करती थी प्रैक्टिस

अभिलाषा की पहचान गांव में सिर्फ नर्सिंग होम संचालिका के रूप में ही नहीं बल्कि एक गंवई चिकित्सक के रूप में भी थी और छोटे-मोटे जांच और इलाज भी करती थी. जिसके कारण कुछ लोग उसे डॉक्टर भी समझने लगे थे. उसके इन कामों में वार्ड पार्षद विकास भी सपोर्ट करता था. जिसको लेकर उनकी नजदीकियां प्यार प्यार में बदली और फिर तकरार ऐसा हुआ कि विकास को अपना प्राइवेट पार्ट गंवाना पर गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *