अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया तीर से हमला ; महिला दरोगा के चेहरे पर लगा तीर

ARARIA DESK – बिहार के अररिया में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने तीर से हमला कर दिया. उस हमले में महिला पुलिसकर्मी को चेहरे पर तीर लग गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं घटनास्थल पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है. दरअसल, पूरा मामला महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत पोखरिया गांव का है. जहां करीब 18 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा मामले में पुलिस कार्रवाई करने गई थी.

बता दें कि पुलिसकर्मी जब अवैध कब्जे को हटाने के लिए पहुंचे तो लोग आक्रोशित हो गए. वे पुलिस कार्रवाई से नाराज हो गए और हमलावर हो गए. इस बीच ग्रामीण ने धनुष से तीर बरसाना शुरू कर दिया. जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी नुसरत जहां के चेहरे पर तीर लग गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल को पूर्णिया इलाज के लिए भेज दिया. जहां ऑपरेशन कर उसके चेहरे से तीर को निकाला गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *