अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर कोर्ट कर्मी को मौत के घाट उतारा ; आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

0 minutes, 1 second Read

SIWAN DESK – बड़ी खबर बिहार के सिवान जिला अंतर्गत छोटपुर गांव से आ रही है जहां कोर्ट के एक कर्मचारी को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. मृत युवक सिवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र के महादेवा मिशन निवासी स्वर्गीय नवल मांझी का पुत्र राजेश कुमार उर्फ ​​गोल्डन बताया गया है. वह न्यायालय में एडीजे 1 के न्यायालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के पद पर तैनात था. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राकेश की बहन आरती की अमलोरी स्थित बीएड कॉलेज में परीक्षा थी. राकेश अपनी बहन को परीक्षा केंद्र पर छोड़ने गया था. परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के बाद वापस लौटने के दौरान दोपहर करीब दो बजे चोटपुर गांव के पास अपराधियों ने पीछे से चार-पांच गोलियां मारी, जिस वजह से उसकी मौत हो गई.

स्थानीय लोग भी दुविधा में रहे, पहले समझा दुर्घटना

गोली लगने के बाद राकेश सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया. स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटना की आशंका जताते हुए उसे खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तब पता चला की गोली मारकर हत्या की गई है. घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, परिजन और स्थानीय लोग सदर अस्पताल में जुट गए और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और गोलीबारी की घटना की जांच शुरू कर दी है.

इधर गोलीबारी की घटना से नाराज लोगों ने सदर अस्पताल के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं माने. यह सड़क जाम और प्रदर्शन तकरीबन संध्या तक चलता रहा. सड़क जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. जिसके बाद आक्रोशित लोगों को समझने बुझाने का प्रयास किया गया और परिजन माने. जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया. बुधवार की देर संध्या जैसे ही उसका शव महादेवा मिशन मुहल्ले में पहुंचा की लोग दहाड़ मार कर रोने लगे.

सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे जिला जज

जैसे ही घटना की सूचना जिला जज को लगी की वह अपने न्यायालय से सीधे सदर अस्पताल पहुंच गए. जिसके बाद जिला जज ने सिविल सर्जन कार्यालय में परिजनों को बुलाया और समझाया बुझाया. वहीं उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटनास्थल से दो गोली का खोखा बरामद किया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक राकेश के पिता की भी देहांत कुछ वर्ष पहले हो गई थी. जिसके बाद अनुकंपा पर राकेश को न्यायालय में नौकरी मिली थी. वही राकेश चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था. राकेश का एक छोटा भाई अजय पढ़ाई करता है. जबकि दो बहने भी अभी पढ़ाई ही कर रही हैं की बुधवार की दोपहर राकेश काल के गाल में समा गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *