अनियंत्रित ट्रक के धक्के से घायल टेंपो चालक की उपचार के दौरान हुई मौत ; ट्रक जब्त, चालक फरार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के गड़खा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर भैंसमारा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक व टेंपो की चक्कर में गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत चालक की पहचान छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत लकड़हट्टा गांधी चौक निवासी बसंत मिस्त्री के 40 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में की गई, जो कि टेंपो चला कर घर परिवार चलता था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह पैसेंजर लेकर गड़खा गया था. पैसेंजर को उतार कर आगे बढ़ाने के क्रम में भैंसमारा गांव के समीप तेज गति से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया,

Add

जिसे स्थानीय स्वास्थ्य के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है. गस घटना के संबंध मे परिवार वालों ने बताया कि वह गांधी चौक से गड़खा तक टेंपो चलाता था और सवारी उतार कर बढ़ने के क्रम में यह दुर्घटना हुई है. वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *