अनियंत्रित बस की चपेट में आने से गंभीर एक युवक की उपचार के दौरान मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत करिंगा मुसेहरी गांव के अनियंत्रित बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा मुसेहरी गांव निवासी विनोद महतो के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सुबह में घर के समीप सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से जा रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Add

वहीं दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा. जिसे स्थानीय लोगों ने पड़कर पुलिस को सूचना दी. वहीं घायल रवि को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद पूरे परिवार में रोना- पीटना लगा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *