तेज रफ्तार का क’हर ; अज्ञात वाहन ने युवक को रौं’दा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नैनी गांव स्थित मंदिर के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी मौत छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत युवक की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नैनी गांव निवासी भागेश्वर राम के 27 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार राम के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात्रि वह घर जा रहा था, तभी घर के समीप मुख्य मार्ग पर किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में लिया.

जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और छपरा सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर आज गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया. परिवार वालों के अनुसार वह रात में बाजार से घर लौट रहा था. उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया जिसके कारण उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *