अनियंत्रित बाइक के धक्के से गंभीर महिला की उपचार के दौरान मौत ; बाइक जब्त, चालक हिरासत में

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अमनौर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग स्थित केवारीकला गांव के समीप अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. अमृत महिला जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के केवरीकला गांव निवासी मोसाफिर राय की 56 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी बताई गई है. उसकी मौत के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां प्रशासनिक आदेश के बाद रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Add

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि वह दवा खरीद कर पैदल घर लौट रही थी. उसी बीच तेज गति से जा रहे बाइक ने उस महिला को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बाइक सहित चालक को पकड़ लिया गया जो कि बनियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. वह अपने ससुराल से वापस घर जा रहा था, उसी बीच तेज गति के कारण महिला को धक्का मार दिया और उसकी मौत उपचार कज दौरान सदृ अस्पताल में हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *