अमरनाथ यात्रियों के लिए विशाल भंडारा को ले 23 जून को छपरा से रवाना होगा भंडारा रथ ; उधमपुर में ठहरने व भोजन की होगी उत्तम व्यवस्था

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  जय भोले भंडारी सेवा दल रजिo छपरा (बिहार) के तत्वधान में आज एक विशेष बैठक शहर के सलेमपुर में की गई. बैठक की अध्यक्षता सेवा दल के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद ने किया. बैठक का मुख्य विषय- अमरनाथ यात्रा व उधमपुर (जम्मू कश्मीर) भंडारा के लिए 23 जून को जाने वाले ट्रक के सजावट, बैंड बाजा एवं मनमोहक झांकी के साथ प्रस्थान कराने पर विचार-विमर्श हुआ. साथ ही भंडारे में यात्रियों के खाने-पीने की मेनू का भी निर्धारण किया गया. पूर्व में इस भंडारे में लगभग 400 यात्रियों के ठहरने व खान-पीने आदि की व्यवस्था किया जाता था. इस वर्ष उसे बढ़ाकर 800 व्यक्तियों का किया जा रहा है.

Add

बताते चले की इस सेवा दल के द्वारा उधमपुर (जम्मू- कश्मीर) में निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जाता है जो लगभग 2 महीने तक चलता है. इस वर्ष 5वां विशाल भंडारा लग रहा हैं. इस भंडारे में अमरनाथ यात्रियों को भोजन, पानी, चाय-नाश्ता, स्नान की व्यवस्था, मेडिकल की सुविधा, रात्रि विश्राम की सुविधा आदि का प्रबंध निशुल्क किया जाता है. उक्त भंडारे की सामग्री को लेकर ट्रक छपरा से 23 जून दिन सोमवार को 2:00 बजे दिन में नगर भ्रमण के साथ उधमपुर जम्मू कश्मीर के लिए प्रस्थान करेगा.

आज के इस बैठक में सेवादल के अध्यक्ष दयानन्द प्रसाद ऊर्फ पप्पू चौहान, सदस्य- जयंत गुप्ता, संजीव पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, राजेश रिबॉक, संजय प्रसाद वार्ड पार्षद, अमित कुमार मेडिकल, अशोक गुप्ता, मोहन प्रसाद, विकाश कुमार, रवि सोनी, बबलू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, कन्हैया, संजय प्रसाद, अमिश कुमार, आदित्य कुमार लड्ड़ू, अवध महतो, राज अमिष, मुकेश कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, मुकेश कुमार, अभय कुमार, राहुल, मुकेश शर्मा, सुमित, सुजीत, मंटू बाबा, जवाहरलाल फुटी, अरविंद कुमार,,सोनू कुमार महतो, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार सिंह, रवि रंजन, संजीव कुमार पांडे, विक्की कुमार गुप्ता, सुधीर सिंह, जवाहर निषाद, किशन, दशरथ, निर्भय, सौरभ सोनी, अभय सिन्हा, रिशु कुमार, श्याम गुप्ता, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार आदि ने भाग लिया.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *