अपर थानाध्यक्ष से मांगी रं’गदारी, कहा – थाना में रहना है तो रं’गदारी देना पड़ेगा नहीं तो ठो’क देंगे

0 minutes, 1 second Read

JAMUI DESK – बिहार के जमुई में एक युवक ने खैरा थाना के अपर थाना अध्यक्ष को फोन कर डेढ़ लाख के रंगदारी की मांग कर दी. हद तो तब हो गई जब उसने फोन पर धमकी देने के साथ ही कहा कि अगर थाना में रहना है तो रंगदारी देना पड़ेगा नहीं तो ठोक देंगे. इस चौंकाने वाले मामले में एक युवक ने खैरा थानाध्यक्ष को ही फोन कर ढेड लाख रुपये की रंगदारी मांगी तथा नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर कोल्हुआ गांव से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कोल्हुआ गांव निवासी ब्रह्मदेव साह के 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है. इस घटना को लेकर अपर थानाध्यक्ष मृत्युंजय पंडित ने बताया कि 15 नवंबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन पर गाली-गलौज करते हुए डेढ़ लाख रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई.

साथ ही युवक ने धमकी देते हुए कहा की यदि खैरा थाना में रहना है तो रंगदारी के तौर पर मुझे पैसा देना होगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी युवक को उसके घर कोल्हुआ गांव से गिरफ्तार लिया. जिसे खैरा थाने लाकर आरोपीय युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. युवक की पहचान कर ली गई है. बता दें कि जमुई में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. आये दिन लूट और छिनतई की घटना हो रही है. पुलिस के लाख कोशिश के बाद भी अपराध कम नहीं हो रहा है.

क्या कहते हैं खैरा थाना अध्यक्ष

इस मामले में खैरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाने के अपर थानाध्यक्ष मृत्युंजय पंडित से एक युवक ने डेढ़ लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी थी. जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *