अलग-अलग सड़क हादसों में 5 वर्षीय एक मासूम बच्ची समेत दो की मौत से मातम

0 minutes, 2 seconds Read

 

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच वर्षीय मासूम बच्ची सहित दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत एन एच -19 स्थित संठा गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक बच्ची की मौत हुई है. मृत बच्ची की पहचान जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला निवासी निरंजन कुमार की पुत्री निकिता कुमारी के रूप में की गई है. उसकी मौत के बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर स्थल भेजा.

वहीं, दूसरी घटना में मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है. मृत युवक की पहचान जिले के रिविगंज थाना अंतर्गत गोदना गांव निवासी जगन्नाथ प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार के रूप में की गई. हालांकि गंभीर स्थिति में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां, उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *