अलग-अलग हादसों में एक किशोर समेत पांच व्यक्ति की गई जान

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक किशोर समेत पांच व्यक्ति की मौत हो गई. वही एक किशोर घायल भी हुआ. जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में हुई बाइक दुर्घटना में स्थानीय थाना क्षेत्र के इसुआपुर गांव निवासी दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां आसिफ अली के 13 वर्षीय पुत्र तौसीफ अली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं इस दुर्घटना में घायल किशोर हैदर अली का 15 वर्षीय पुत्र हामिद अली बताया गया है, जिसका उपचार चल रहा है.

जबकि, अन्य घटना में दिघवारा थाना अंतर्गत सैदपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला स्थानीय क्षेत्र के सैदपुर वार्ड नंबर 5 निवासी स्वर्गीय लाल बैठा की 82 वर्षीय पत्नी शांति देवी बताई गई है. उपचार के दौरान मौत के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं, बीते दिन जिले के परसा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हुई है. मृत व्यक्ति जिले के मकेर थाना क्षेत्र के चक डीही गांव निवासी अमरनाथ सहनी का 38 वर्षीय पुत्र मुन्ना सहनी बताया गया है. बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे परसा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है.

Add
जबकि, बीते दिन तेज हवा के कारण जामुन के पेड़ की एक डाल टूटकर गिरने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के खैरा थाना क्षेत्र के छितरौली गांव निवासी राजेश मांझी की 50 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बकरी चराने बगीचे की तरफ गई थी, जहां तेज हवा के कारण जामुन के पेड़ की डाल उसके शरीर पर गिर गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

वहीं, एक अन्य घटना में जिले के एकमा थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति जिले के एकमा थाना क्षेत्र के मठनपुर गांव निवासी श्याम नंद सिंह उर्फ गोगा सिंह का 50 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बीते दिन खेत की तरफ गया था, जहां विद्युत पोल के संपर्क में आने से उसे करंट का तेज झटका लगा और उसकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *